5a6fc3ab मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन

अयोध्या, 8 फरवरी। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर अपनी कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कलम बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रमुख मांगे एसीपी की व्यवस्था के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक को 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत 2400 वेतन को इग्नोर करते हुए 2800 वेतन प्रदान किया जाए। इसके साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति की सूची जारी की जाए।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि आज हम लोग अपनी कई मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जैसे कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसके साथ साथ वर्षों से लंबित जेष्ठता सूची जारी की जाए। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह टिल्लू ने कहा कि 24 फरवरी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 25 फरवरी से हम सभी पूरा हड़ताल को अनिश्चितकाल समय के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यालय में किया जाएगा।