भीटी अम्बेडकर नगर, 7 फरवरी। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंशापुर निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत सिंह मंशापुर करौना मार्ग पर देशी शराब के ठेके के बगल किराने की तथा अंडे की दुकान चलाता था, प्रतिदिन की तरह रात में वह दुकान बंद कर बाहर बरामदे में सो गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ उसका शव देखा, सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। खून बिस्तर पर तथा जमीन पर यहां तक की टीनसेड पर भी वा अगल-बगल तक खून के छींटे पड़े हुए थे। मौके पर एडिशनल एस पी,सीओ भीटी , थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर आवश्यक जानकारियां ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजवा दिया। चर्चा है की देशी शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, विभिन्न बिंदुओं पर जॉच की जा रही है।










Article Viewed By :
1409
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।