जलालपुर ,अम्बेडकरनगर, 3 फरवरी। संदिग्ध परिस्थितियों में पंचायत सहायक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिपालपुर की है। गांव में तैनात पंचायत सहायक अमित मौर्य पुत्र भगवान मौर्य 25 वर्ष घर पर चारपाई पर सोया हुआ था दोपहर एक बजे परिजन उसको जगाने पहुंचे उसकी तबीयत काफी बिगड़ी हुई थी, परिजनों द्वारा एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष मालीपुर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं हैं।










Article Viewed By :
1333
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।