5a6fc3ab अयोध्या में ग्रीन टाउनशिप हेतु 1194 एकड़ भूमि में प्रथम चरण के अर्न्तगत 487 एकड़ अधिग्रहीत

अयोध्या 02 फरवरी। मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने तथा भव्य एवं समग्र विकास योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आहुत की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जिन भी निर्माण कार्यो के कार्य लगभग पूरे हो गये है उनकी सूची बनाकर हैंडओवर की प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारम्भ करें। उन्होंने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा अयोध्या में विकसित की जा रही ग्रीन टाउनशिप के प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी प्रभाकान्त अवस्थी, परियोजना निदेशक आरपी सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी अभियन्ता व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।