5a6fc3ab अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत
.


अंबेडकरनगर 9 अगस्त । डेढ़ माह पूर्व जिला चिकित्सालय में भर्ती करवायी गई अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। गौरतलब है कि बीते तीस जून को एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला को एम्बूलेंस के ई0एम0टी0 द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। महिला को बसखारी सीएचसी से रेफर किया गया था, तब से महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था, जहंा शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।