5a6fc3ab अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
.


अम्बेडकर नगर, 1 अगस्त ।  à¤¦à¥‹ दिन पूर्व जिला चिकित्सालय में गम्भीरावस्था में भर्ती करवाये गये वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वृद्ध की पहचान नही हो सकी थी। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन के टिकट वितरण कक्ष के निकट एक 70 वर्षीय वृद्ध गम्भीरावस्था में पड़ा हुआ था। यात्रियों की सूचना पर पंहुची जीआरपी ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पास पहचान से सम्बन्धित कोई भी कागजात न मिलने के चलते उसकी पहचान नही हो सकी है।